नईदिल्ली (01 फरवरी 26)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। यह उनका लगातार नौवां बजट था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वित्त मंत्री के बजट अनुसार एविएशन कंपोनेंट और पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी से छूट का प्रस्ताव है, जबकि इनकम स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बजट के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।
वित्त मंत्री के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू, स्मॉल टैक्सपेयर्स के लिए स्कीम लाएंगे, 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन,'मिशन पूर्वोदय' के जरिए पूर्वोत्तर को विकास की नई रफ्तार, 4000 ई-बस चलाने की योजना, शिक्षा और मेडिकल के लिए TCS दर घटाई गई, 5% से 2% किया गया, दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान, कैंसर और डायबिटीज की दवाएं होंगी सस्ती, सेमी कंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़, भारत के स्पोर्ट्स गुड्स उद्योग को बढ़ावा, मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च पहल का ऐलान, तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खुलेंगे, मेडिकल टूरिज्म के लिए पांच हब्स को मिलेगा समर्थन, वित्त मंत्री सीतारमण ने 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स का ऐलान, किसानों के लिए भारत विस्तार AI एग्री टूल और हर जिले में बनेगा एक गर्ल हॉस्टल, निर्यात और आयात को बढ़ावा: कस्टम ड्यूटी फ्री सामान की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। वित्त मंत्री ने गर्ल्स एजुकेशन को सपोर्ट करने के लिए हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाने की बात कही। वित्त मंत्री ने कहा किउच्च शिक्षा में, STEM संस्थानों में, पढ़ाई के लंबे घंटे और लैब का काम लड़कियों स्टूडेंट्स के लिए कुछ चुनौतियां खड़ी करते हैं। ऐसे में हमारी योजना के जरिए, हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाया जाएगा ताकि इमर्सिव अनुभवों के जरिए एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा दिया जा सके।
क्या-क्या होगा महंगा-खनिज,स्क्रैप,शराब,वायदा कारोबार करना।
क्या-क्या होगा सस्ता कैंसर, शुगर से जुड़ी दवाइयां, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी, सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी, चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना सस्ता होगा, जूते, बैट्री माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा
किन राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर- तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल।