Sunday, 04 Oct 2026

Black Sea में ग्रीक तेल टैंकर, शारजाह में अमेरिकी जहाज धधका

नोवोरोसिस्क (15 मार्च 26)। वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। ग्रीक-ध्वज वाला तेल टैंकर Maran Homer ब्लैक सी में रूस के नोवोरोसिस्क बंदरगाह के पास एक संदिग्ध हमले में क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा शारजाह/यूएई के पूर्वी तट के पास अमेरिकी हितों से जुड़ा एक तेल टैंकर आग की चपेट में आने की सूचना ने पहले से डगमगाए तेल बाजार और शिपिंग सुरक्षा को और अस्थिर कर दिया है। Reuters ने यूएई के फुजैरा में आग लगने की खबर दी है, जहां ड्रोन इंटरसेप्शन के दौरान गिरा मलबा आग का कारण बताया गया।ग्रीस के शिपिंग मंत्रालय और जहाज ऑपरेटर के मुताबिक, हमला शनिवार सुबह हुआ। जहाज को भौतिक नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि 24 सदस्यीय चालक दल सुरक्षित है और जहाज की समुद्री क्षमता पूरी तरह खत्म नहीं हुई।

रिपोर्टों के अनुसार, यह जहाज Chevron के चार्टर पर था और उत्तरी ग्रीस के थेसालोनिकी से चलकर नोवोरोसिस्क पहुंच रहा था, जहां उसे कजाख तेल लोड करना था। बाद में इसे इस्तांबुल की ओर बढ़ना था। रॉयटर्स के मुताबिक, जहाज उस समय Caspian Pipeline Consortium टर्मिनल में प्रवेश के आदेश का इंतजार कर रहा था और रूसी क्षेत्रीय जल सीमा के बाहर था, तभी किसी “अज्ञात वस्तु” ने उसे टक्कर मारी या निशाना बनाया। जहाज के प्रबंधक Maran Tankers ने कहा कि नुकसान मामूली था और मुख्य रूप से डेक तथा कुछ उपकरणों तक सीमित रहा। रॉयटर्स के अनुसार, घटना के बाद जहाज वहां से हट गया। दूसरी ओर, एपी की रिपोर्ट में ग्रीक अधिकारियों ने इसे संदिग्ध ड्रोन या मिसाइल हमला बताया है। इसका मतलब यह है कि हमले की प्रकृति को लेकर शुरुआती रिपोर्टों में कुछ अंतर है, लेकिन इतना साफ है कि जहाज पर बाहरी प्रहार हुआ और मामला गंभीर सुरक्षा चिंता बन चुका है। ग्रीस के समुद्री मामलों के मंत्री वासिलिस किकिलियास ने इस घटना को 'अस्वीकार्य और बेहद खतरनाक' बताया। एपी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि ग्रीस जिम्मेदार देश के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराएगा। बाद में उन्होंने यूक्रेन द्वारा ब्लैक सी में बार-बार हमले किए जाने का भी जिक्र किया। हालांकि, इस घटना पर जिम्मेदारी का कोई अंतिम, स्वतंत्र और सार्वजनकि तौर पर सत्यापित निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है। इस हमले की अहमियत सिर्फ एक जहाज तक सीमित नहीं है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!