Tuesday, 29 Sep 2026

70 साल से ऊपर वाले नागरिकों को अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज

नईदिल्ली (12 सितंबर 24)। देश के करोड़ों वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत देने वाली खबर आई है। केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को कवर किया जाएगा। आज PM मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत लाया जाएगा। सरकार के इस फैसले के तहत, 70 साल और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य योजना है, जिसका उद्देश्य देश के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भी कहा जाता है। आप को बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को इस योजना के तहत लाया जाएगा। इससे 12.3 करोड़ परिवारों को फायदा होगा, और साढ़े 6 करोड़ बुजुर्गों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।इस योजना का उद्देश्य भारत के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो सके।


 


Tags:

Follow us

This question is not available..!