Monday, 28 Sep 2026

250 करोड़ का नया जेट खरीदेगी मध्यप्रदेश सरकार

भोपाल (22 मार्च 26)। मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही किराए के विमानों पर निर्भरता से मुक्त होने जा रही है। सरकार ने लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से नया जेट विमान खरीद लिया है, जिसकी डिलीवरी जून 2026 के अंत तक होने की संभावना है।

यह अत्याधुनिक विमान चैलेंजर 3500 को बाम्बार्डियर द्वारा कनाडा में तैयार किया जा रहा है। डिलीवरी से पहले विमान का परीक्षण किया जाएगा, जिसके लिए पायलट और इंजीनियरों की टीम जून में कनाडा जाएगी। विमान की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है। इस जांच प्रक्रिया पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च होंगे। टीम में पायलट विश्वास राय, तकनीकी विशेषज्ञ जेपी शर्मा और रश्मि सिंह शामिल हैं।

यह जेट विमान एक बार में करीब 3500 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है और इसकी अधिकतम गति लगभग 870 किमी प्रति घंटा है। इसमें 8 से 10 यात्री यात्रा कर सकेंगे, जबकि दो केबिन क्रू अलग से रहेंगे। इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बताया जा रहा है। फिलहाल राज्य सरकार के पास खुद का विमान नहीं है और मोहन यादव सहित अन्य अधिकारियों के दौरे के लिए किराए के विमानों का उपयोग किया जाता है, जिस पर हर महीने लाखों रुपये खर्च होते हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!