Monday, 28 Sep 2026

12 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान जारी

नईदिल्ली (07 मई 24)। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है। इस चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी चरण में गुजरात की सभी 26 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर में भी वोट डाले जा आरहे हैं। अमित शाह गांधी नगर से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं, सपा सांसद डिंपल यादव मैनपुरी सीट पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। 

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा कोई मजबूत उम्मीदवार खड़ा नहीं किए जाने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने मौजूदा सांसद एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए 10 लाख से अधिक मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत की उम्मीद कर रही है। अतीत में, मुख्य रूप से इस शहरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता कर चुके हैं। हालांकि यह सीट 1989 से भाजपा का गढ़ रही है, लेकिन जब कांग्रेस ने टीएन शेषन और राजेश खन्ना जैसे दिग्गज लोगों को अपना उम्मीदवार बनाया तो यहां दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था। कांग्रेस ने इस बार शाह के खिलाफ अपनी गुजरात महिला इकाई की अध्यक्ष सोनल पटेल को मैदान में उतारा है।

तीसरे फेज में करीब 120 महिलाओं समेत 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। बड़े नेताओं में केंद्रीय मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (विदिशा) और दिग्विजय सिंह (राजगढ़) भी इस बार लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (हावेरी) और बदरुद्दीन अजमल (धुबरी) की किस्मत भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में दिवंगत मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्य भी इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि सूरत में बीजेपी के निर्विरोध जीतने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात की 25 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र की 11 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर, कर्नाटक की 28 में से शेष 14 सीटों पर, छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4 और गोवा की सभी 2 सीटें भी मतदान हो रहा है। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की 2 सीटों पर भी तीसरे चरण में वोटिंग हो रही है। बता दें कि अनंतनाग-राजौरी सीट पर होने वाला चुनाव अब छठे चरण के लिए टाल दिया गया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!