Wednesday, 07 Oct 2026

हिरासत में राहुल गांधी, प्रियंका को पुलिस ने हटाया

नईदिल्ली (08 अक्टूबर 26)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 'इंडिया' गठबंधन और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पुलिस ने हिसात में ले लिया है। सांसद जंतर-मंतर और निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर जाने की जिद पर अड़े हुए थे। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को जंतर-मंतर के पास उस जगह से हटाया, जहां INDIA गठबंधन के सांसदों को विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर जाने से रोका गया था। अंततः पुलिस इन सांसदों को हिरासत में ले ने लिया।  

आप को बता दें कि 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च किया था, लेकिन पुलिस ने संसद मार्ग के पास बैरिकेड लगाकर मार्च रोक दिया था। इसके बाद कई विपक्षी नेताओं और सांसदों ने वहीं धरना दिया था। दिल्ली पुलिस ने इस दौरान कम से कम 260 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें 'इंडिया' गठबंधन के 10 सांसद भी शामिल थे। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!