नईदिल्ली (09 जून 24)। भारत ने देश में हरित हाइड्रोजन और इसके डेरिवेटिव की मांग बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के ग्रीन हाइड्रोजन ट्रांजिशन (एसआईजीएचटी) कार्यक्रम के लिए रणनीतिक प्रयास के मोड 2ए के तहत लागत आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से भारत में हरित अमोनिया के उत्पादन के लिए हरित अमोनिया उत्पादकों के चयन के लिए चयन हेतु अनुरोध (आरएफएस) जारी किया है। उत्पादन और आपूर्ति के लिए हरित अमोनिया की कुल उपलब्ध क्षमता 5.39 लाख मीट्रिक टन (एमटी)/वर्ष के लिए ई-बोली के माध्यम से बोली लगाई जाएगी, जिसके बाद ई-रिवर्स नीलामी प्रक्रिया होगी। उत्पादित हरित अमोनिया उर्वरक कंपनियों को आपूर्ति की जाएगी।