Monday, 28 Sep 2026

सुविधाएं देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी करेंगे तैयार: सीएम

जबलपुर (20 फरवरी 25)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर में राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेल अकादमी की सौगात दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर जो सुविधाएं दी जाती हैं, वे सभी सुविधाएं प्रदेश के खिलाड़ियों को भी दी जाएगी। खेल मंत्रालय द्वारा जो भी खेल नीति तय की जायेगी, उसे राज्य में अमल में लाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ओलंपिक, एशियाड और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए भारत ने खेलों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर के रांझी में 26.80 करोड़ की लागत से बनी राज्य तीरंदाजी खेल अकादमी का लोकार्पण कर समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जबलपुर में लोकाप्रित हुई राज्य स्तरीय खेल अकादमी स्व. ईश्वरदास रोहाणी के नाम से जानी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इस नए दौर में हम हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्यों की गति बढ़ा रहें है। आज जिस खेल अकादमी और इसमें सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक का लोकार्पण हुआ है, उसका लाभ युवा खिलाड़ियों को मिलेगा। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद द्वय आशीष दुबे एवं सुमित्रा बाल्मीक, विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह ठाकुर, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!