भोपाल (08 जुलाई 24)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सुरक्षित भविष्य के लिए पौध-रोपण ज़रूरी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में पौधे ज़रूर लगाए। राज्यपाल पटेल ने स्वयं अभियान के तहत राजभवन परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पौध-रोपण किया। उन्होंने क्रिसमस ट्री का पौधा रोपा। राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेशचंद गुप्ता, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी उमेश श्रीवास्तव और राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।