Monday, 28 Sep 2026

सीबीआईसी का विनिमय दर स्वचालन मॉड्यूल 4 जुलाई से

नईदिल्ली (29 जून 24)। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने विनिमय दर स्वचालन मॉड्यूल (ईआरएएम) के शुभारंभ के लिए एक परिपत्र जारी किया है। वर्तमान मैनुअल प्रक्रिया की जगह अब विनिमय दर की जानकारी लेने और इसे प्रकाशित करने के लिए स्वचालित प्रणाली का उपयोग किया जाएगा और यह 4 जुलाई, 2024 से लागू होगी। 

ईआरएएम व्यापार सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके माध्यम से अब सभी आयातकों और निर्यातकों के कारोबार में आसानी के लिए 22 मुद्राओं की विनिमय दरों को पहले से ही ऑनलाइन प्रकाशित किया जाएगा। ये विनिमय दरें माह में दो बार अर्थात महीने के पहले और तीसरे गुरुवार की शाम को आईसीईजीएटीई  वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी और अगले दिन की मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी। यह स्वचालित प्रणाली अधिसूचना के माध्यम से विनिमय दरों को अधिसूचित करने की वर्तमान प्रणाली को समाप्त कर देगी। सीबीआईसी वेबसाइट पर एक लिंक प्रदान किया जाएगा जिससे उपयोगकर्ता आईसीईजीएटीई वेबसाइट से जुड़ सकेंगे और यहां प्रकाशित दरों को देखा जा सकता है। प्रकाशित विनिमय दरें इस प्रणाली में संग्रहीत की जाएंगी और भविष्य के संदर्भ के लिए आईसीईजीएटीई पर सुलभ रहेंगी, ताकि उपयोगकर्ता पिछले दिन की दरों की भी जानकारी प्राप्त कर सके। सीबीआईसी सीमा शुल्क प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण को बढ़ाने में निरंतर प्रगति कर रहा है और ईआरएएम का शुभारंभ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!