Monday, 28 Sep 2026

सीएम भगवंत मान जल्द पंजाब को एक और तोहफा देंगे

चंडीगढ़ (27 जुलाई 24)। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने स्वास्थ्य को लेकर एक और अहम कदम उठाया है। सरकार ने जनता को मुफ्त इलाज देने के लिए वादा किया था, जिसे आम आदमी क्लीनिक खोलकर बखूबी निभाया गया है। यहां पर मरीजों का निशुल्क इलाज और दवाओं के साथ सौ क्लीनिकल टेस्ट और 41 जांच की सुविधा मुफ्त दी जा रही है। बता दें कि इनकी संख्या अब बढ़कर 100 हो गई है। इसकी सफलता के बाद अब लोगों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वास्थ्य विभाग में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस को शामिल करेंगे। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 58 नई एंबुलेंस शामिल की जाएंगी, जिन्हें मुख्यमंत्री मान कल हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!