Friday, 09 Oct 2026

सिंगापुर में वित्त मंत्री की ग्लोबल निवेशकों से मुलाकात

नईदिल्ली (10 अक्टूबर 26)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सिंगापुर में प्रमुख वैश्विक निवेश कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और कृत्रिम मेधा (एआई) में तेजी से हो रही प्रगति से पैदा होने वाले अवसरों तथा चुनौतियों पर चर्चा हुई।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि बैठक में मिलेनियम पार्टनर्स, ब्रेवन हॉवर्ड, ब्लैक रॉक, पीआईएमसीओ, कार्लाइल, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए), टेमासेक, सिटाडेल, जेपी मॉर्गन और डॉयचे बैंक सहित प्रमुख वैश्विक निवेश कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मंत्रालय के अनुसार, चर्चा में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव तथा वैश्विक और भू-आर्थिक घटनाक्रमों के बीच भारत की आर्थिक संभावनाओं और एआई में तेजी से हो रही प्रगति के प्रभावों पर विचार-विमर्श हुआ। मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत के बदलते आर्थिक एवं वित्तीय परिदृश्य और देश में निवेश के अवसरों पर विचारों के आदान-प्रदान का मंच मिला। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!