Thursday, 01 Oct 2026

सभी त्यौहार उत्साह और आनंद के साथ मनाए जायेंगे: मुख्यमंत्री

शाजापुर (05 अगस्त 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश में महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान निरंतर जारी रहेगा। महिलाएं, लोकसभा, विधानसभा, पंचायतों एवं स्थानीय निकायों आदि विभिन्न क्षेत्रों में अपना सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगी। शुजालपुर अनुविभाग के ग्राम सेमलीचाचा का नाम अब सेमलीधाम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शाजापुर जिले के सेमलीचाचा स्थित हाटकेश्वर धाम में आयोजित रक्षाबंधन पर्व और भागवत कथा कार्यक्रम को संबोधित कर रहें थे। उन्होंने भगवान हाटकेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाडली बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और राखी बांधकर उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन का पर्व मनाया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन धर्म में त्योहारों की परंपरा अद्भुत है। प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिए गया हैं कि सभी त्यौहार समाज के साथ उत्साह और आनंद के साथ मनाएं जाएंगे। प्रदेश में मकर संक्रांति, गुड़ी पड़वा और गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाएं गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान भाई अपनी भूमि के महत्व को समझे और इसका सम्मान करें। अपनी जमा पूंजी को अनावश्यक कार्यों में व्यर्थ खर्च न करें। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक अरूण भीमावद, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधि एवं लाड़ली बहने उपस्थित रही।

Tags:

Follow us

This question is not available..!