इंदौर। तेजाजी नगर में देर रात हादसा, ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार छात्र की मौत
पीछे बैठी लॉ की छात्रा घायल
इंदौर में 15 अक्टूबर तेजाजी नगर स्थित निजी यूनिवर्सिटी के सामने देर रात सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई और उसकी दोस्त घायल हो गई जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों बाईपास पर घूमने निकले थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात्रि 12:20 बजे सगे यूनिवर्सिटी के सामने की है। मृतक छात्र का नाम अंशुल पिता विजय कुमार वास्कले 20 साल निवासी इंडस्ट्री हाउस है और घायल छात्रा का नाम हर्षवर्धनी पिता विनोद मालवीय निवासी एमआर 10 हे । उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिसमें अंशुल की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल हर्षवर्धन को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
दोस्तों ने बताया कि रात में हर्षवर्धन अपने दोस्त अंशुल से मिलने एलआई जी क्षेत्र में पहुंची थी। रात में दोनों घूमने जाने का बोलकर हर्षवर्धन की एक्टिवा से निकले थे। इसके बाद वह बाईपास पहुंच गए ।रात में पुलिस ने दोस्तों को दुर्घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दोस्त बड़े अस्पताल पहुंचे।
दोनों निजी कॉलेज में पढ़ाई करते हैं
दोस्तों ने बताया कि अंशुल मूल रूप से ठीकरी का रहने वाला है। यहां पर रेनेसा कॉलेज में भी काम की पढ़ाई कर रहा है ।उसके पिता ठीकरी में एसडीम ऑफिस में कार्यरत है। इसका एक छोटा भाई है जो इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। वही हर्षवर्धन भी ठीकरी की रहने वाली है और इंदौर में ला की फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। उसके पिता एलआई सी में जॉब करते हैं। मां सरकारी टीचर है और एक छोटा भाई है जो माता-पिता के साथ रहता है।