Thursday, 01 Oct 2026

संसद का बजट सत्र, 23 जुलाई को पेश होगा केंद्रीय बजट

नईदिल्ली (06 जुलाई 24)। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त के बीच आयोजित किया जाना है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। कार्यक्रम की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, 'भारत के माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर, बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक (संसदीय व्यवसाय की अनिवार्यताओं के अधीन) बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी सरकार का यह पहला बजट होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में कहा था कि बजट में प्रमुख सामाजिक व आर्थिक फैसले लिए जाने की उम्मीद है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पूर्ण बजट पेश करेंगी। इससे पहले, लोकसभा चुनाव से पहले 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश किया गया था। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!