Monday, 28 Sep 2026

श्रीलंका, फिलीपींस के डेलीगेशन ने देखी मतदान की प्रक्रिया

भोपाल (08 मई 24)। लोकसभा नि र्वाचन-2024 की प्रक्रिया को देखने एवं उससे जुड़े विभिन्न चरणों की प्रक्रियाओं को समझने के लिए श्रीलंका और फिलीपीन्स के 11 सदस्यीय डेलीगेशन ने मंगलवार को भोपाल और विदिशा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर मतदान प्रक्रिया देखी। उन्होंने राज्य स्तरीय पशु चिकित्सा केन्द्र, मॉडल स्कूल टी.टी. नगर, आनंद विहार स्कूल, मॉडल आईटीआई गोविंदपुरा, रफीकगंज, धबोटी, जहांगीरपुरा, कांकरखेड़ा, भाउखेड़ी सहित अनेक मतदान केन्द्रों में पहुँचकर मतदान की कार्यवाही को देखा और उसकी सिलसिलेवार जानकारी ली।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री एवं अन्य अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल को मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की चरणवार विस्तृत जानकारी दी। इवीएम, वीवीपैट, मतदान दल गठन, इलेक्शन मॉनिटरिंग, मतदान केन्द्रों की सुरक्षा संबंधी व्यवस्था सहित निर्वाचन संबंधी अन्य प्रक्रियाओं से अवगत कराया। इस दौरान संबंधित जिलों के निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!