Sunday, 11 Oct 2026

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में धमाका, कई मौत की आशंका

  श्रीनगर (15 नवंबर 25)। शुक्रवार देर रात को श्रीनगर के रावलपोरा इलाके में एक तेज़ धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग (एडीएस) को कई दमकल गाड़ियां भेजनी पड़ीं। अधिकारियों ने अभी तक इस घटना पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर गोला-बारूद से संबंधित एक विस्फोट हुआ। माना जा रहा है कि फरीदाबाद में पहले ज़ब्त किए गए विस्फोटक स्टेशन पर नमूना लेने के दौरान फट गए और इससे कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि जिससे आग लग गई। साथ ही पुलिस स्टेशन को भी काफी नुकसान हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में  कम से कम दस से अधिक  पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। जिन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!