Sunday, 27 Sep 2026

श्याम रंगीला वाराणसी में मोदी को देंगे टक्कर

नईदिल्ली (01 मई 24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर पूरी दुनिया में लोकप्रिय बन चुके श्याम रंगीला अब पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। श्याम रंगीला बनारस लोकसभा सीट से पीएम मोदी के खिलाफ निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक वे इस सप्ताह के अंत तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करके नाम कमाने वाले राजस्थान के 29 वर्षीय श्याम रंगीला ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की है। श्याम रंगीला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा, 'वाराणसी से मैं चुनाव लड़ूंगा, क्योंकि आजकल किसी का भरोसा नहीं कौन कब नामांकन वापस ले ले।' श्याम रंगीला ने कहा कि वे जनता को सन्देश देना चाहते हैं कि चुनाव होगा और उन्हें भी वोट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे जल्द वाराणसी जाएंगे।  उन्होंने कहा, 'सूरत या इंदौर के विपरीत, जहां कांग्रेस उम्मीदवारों के अपने नामांकन पत्र वापस लेने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वॉकओवर मिल गया, हम कम से कम ये कहने के लिए वहां खड़े होंगे कि हम यहां पर लोकतंत्र खतरे में नहीं आने देंगे, लोगों को वोट के लिए यहां विकल्प मिलेगा।' रंगीला ने कहा, 'वाराणसी में भले ही हर कोई अपना नामांकन पर्चा वापस ले ले, मेरा पर्चा तब भी वहीं रहेगा।'  उन्होंने कहा, उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) आदि की चिंता नहीं है। 'अगर मेरे खातों की जांच की जाए, तो उन्हें कुछ नहीं मिलेगा… मैं असली फकीर हूं, जो झोला उठा कर चल दूंगा जी।' दिसंबर 2016 के भाषण में पीएम मोदी ने खुद को फकीर बताया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!