नईदिल्ली (13 जुलाई 24)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को दावा किया कि विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अहंकार, कुशासन और नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकार दिया है तथा ये नतीजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की गिरती राजनीतिक साख का भी प्रमाण हैं। देश के सात राज्यों की 13 सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बाद आए परिणाम में ‘इंडिया' गठबंधन को 10 और भाजपा को सिर्फ 2 सीट मिली।विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को पंजाब की एक, हिमाचल प्रदेश की तीन, उत्तराखंड की दो, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर मतदान हुआ था।
खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘विधानसभा उपचुनाव के सकारात्मक परिणाम के लिए हम जनता के सामने नतमस्तक है। उन्होंने जहां-जहां कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट किया, इसके लिए उनका तहेदिल से धन्यवाद व आभार। विपरीत परिस्थितियों में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रयासों के लिए हम उनका अभिवादन करते हैं।' उन्होंने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि जनता ने भाजपा के अहंकार, कुशासन और नकारात्मक राजनीति को सिरे