Monday, 28 Sep 2026

विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन

नईदिल्ली (15 मई 24)। भारत ने पहली बार रॉटरडैम, नीदरलैंड में आयोजित होने वाले विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन 2024 में अपना स्वयं का मंडप स्थापित किया है। भारत मंडप, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार, द्वारा स्थापित किया गया है, और  शिखर सम्मेलन के सबसे बड़े मंडपों में से एक है।  इसका उद्घाटन हाल ही में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव, भूपिंदर एस. भल्ला ने किया। वैश्विक हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र में विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। दुनिया भर से लगभग 15,000 प्रतिनिधियों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। भारत मंडप, सम्मेलन में भारत के हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में की गई प्रगति को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, रेल मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और निजी क्षेत्र की कंपनियों के मनोनीत व्यक्ति शामिल हैं। विभिन्न जी2जी मेल-जोल के अलावा, शिखर सम्मेलन भारतीय उद्योग को दुनिया भर की कंपनियों के साथ जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!