मेड्रिड (05 जुलाई 25)। स्पेन के पाल्मा डी मल्लोर्का एयरपोर्ट पर शनिवार को रयानएयर के बोइंग 737 विमान में आग लगने की झूठी सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। यह विमान मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरने वाला था। यात्रियों को आग लगने की जानकारी मिलते ही वे डर के मारे बाहर भागने लगे, जिससे कम से कम 18 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जैसे ही आग लगने की चेतावनी मिली, इमरजेंसी सेवा तुरंत मौके पर पहुंच गई। यात्रियों को विमान के इमरजेंसी निकास द्वार से बाहर निकाला गया। कुछ यात्री घबराहट में विमान के पंख (विंग) से नीचे सीधे कूद गए, जिससे उन्हें चोटें आईं।