Monday, 28 Sep 2026

विपक्ष पर जेपी नड्डा का हमला

खम्मम (29 अप्रैल 24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (‘इंडिया') भ्रष्टाचार और परिवारवाद का गठबंधन है और इसमें शामिल पार्टियां अपने परिवारों के बच्चों को बचाने में लगी हुई हैं। खम्मम लोकसभा क्षेत्र के कोठागुडेम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), आम आदमी पार्टी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता या तो जमानत पर हैं या जेल में हैं। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी जमानत पर हैं या नहीं? सोनिया गांधी जमानत पर हैं या नहीं? ये सभी लोग जमानत पर हैं। पी चिदंबरम, कार्ति चिदंबरम, लालू यादव, ये सभी जमानत पर हैं।' उन्होंने यह भी पूछा कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेता तथा बीआरएस एमएलसी के. कविता जेल में हैं या नहीं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘ये सभी लोग या तो जमानत पर हैं या जेल में हैं। ये सभी लोग भ्रष्ट हैं। उनका आपसे कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ अपने परिवार की चिंता है।' अपने संबोधन के दौरान नड्डा ने केंद्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के विभिन्न विकास कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!