पेरिस (11 अगस्त 24)। विनेश फोगाट के मेडल मामले की सुनवाई भी पूरी हो चुकी है। इस पर फैसला अब 13 अगस्त को रात 9.30 बजे तक आएगा। 11 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे तक यह पता चल जाएगा कि विनेश को मेडल मिलेगा या नही। इसका डिटेल ऑर्डर बाद में जारी किया जाएगा। पहले CAS ने अपना फैसला सुनाने के लिए 10 अगस्त भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे तक का वक्त रखा था। लेकिन अब 13 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा। डॉ. एनाबेले बेनेट इस मामले में फैसला सुनाएंगी।
कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट दुनिया भर में खेलों के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है। इसका काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना है। 1984 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय निकाय काम खेल से संबंधित विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निपटाते का काम करता है। इसका मुख्यालय लॉजेन , स्विटजरलैंड में है और इसकी अदालतें न्यूयॉर्क शहर, सिडनी और लॉजेन में स्थित हैं। अस्थायी अदालतें वर्तमान ओलंपिक मेजबान शहरों में भी स्थापित की जाती हैं। बता दें कि सभी पक्षों को सुनवाई से पहले अपने विस्तृत कानूनी तर्क दाखिल करने और फिर मौखिक तर्क रखने का अवसर दिया गया था। सोल आर्बिट्रेटर ने संकेत दिया कि आदेश का परिचालन हिस्सा जल्द ही अपेक्षित है, जिसके बाद विस्तृत आदेश और कारण सामने रखे जाएंगे। IOA अध्यक्ष डॉ। पीटी उषा ने वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया के साथ-साथ IOA की ओर से तर्क प्रस्तुत करने में मदद करने के लिए स्पोर्ट्स लीगल टीम का आभार जताया