Monday, 28 Sep 2026

वर्ल्ड कप से पहले झटका, क्रिकेटर ब्रायडन कार्से पर लगा बैन

नईदिल्ली (1 जून 24)। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आगाज से पहले ही क्रिकेट की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी ब्रायडन कार्से को सट्टेबाजी के कारण सभी तरह के क्रिकेट से बैन कर दिया गया है। यह बैन 16 महीने का है, जिसमें से 13 महीने वह सस्पेंड रहेंगे। कार्से ने 2017 और 2019 के बीच 303 मैचों में सट्टेबाजी की थी, जो कि ईसीबी के जुआ नियमों का उल्लंघन है। कार्से ने खुद ही इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने विभिन्न क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी की थी। हालांकि, उन्होंने उन मैचों पर दांव नहीं लगाया था जिनमें वे खुद खेल रहे थे, लेकिन 'टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने डरहम के मैचों पर जरूर पैसा लगाया था। इस मामले पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के प्रवक्ता ने कहा, 'हम इन मामलों को बहुत गंभीरता से लेते हैं और क्रिकेट में भ्रष्टाचार विरोधी किसी भी तरह के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करते हैं। हमें उम्मीद है कि उनका मामला अन्य क्रिकेटरों के लिए एक शिक्षाप्रद उदाहरण बन सकता है।' वहीं क्रिकेट रेगुलेटर के अंतरिम डायरेक्टर डेव लुईस ने कहा, 'क्रिकेट रेगुलेटर कदाचार के किसी भी उल्लंघन को गंभीरता से लेता है, इस हरकत के बाद दूसरे क्रिकेटर सुधरेंगे।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!