Tuesday, 06 Oct 2026

लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश कर रही है भाजपा: सिंघार

भोपाल (12 जनवरी 25)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने साथ प्रेस वार्ता की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज देश में हिटलरशाही का माहौल है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा आज लोगों की अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

उमंग सिंघार ने कहा कि मीडिया के अधिकारों को भी दबाया जा रहा है। बापू के सिद्धांत, अम्बेडकर जी के सिद्धांतों की रक्षा करना हमारा काम है। कांग्रेस बेजुबानों की आवाज है। उन्होंने आगे कहा जिस प्रकार से दलित, आदिवासी समाज के खिलाफ घटनाएं हो रही हैं, इससे समझा जा सकता है कि देश में वर्गभेद, जातिभेद किस तरह से हो रहा है। इन्ही सब चीजों को लेकर हम जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली 27 तारीख को निकाल रहे हैं। हम चाहते हैं कि सबका सम्मान, सबके अधिकार और सबकी अभिव्यक्ति सुरक्षित रहे। इसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी साथ खड़ी है।

प्रेस वार्ता में अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे आदि मौजूद रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!