Sunday, 27 Sep 2026

लालियानज़ुआला बने 'इंडियन फ़ुटबॉलर ऑफ़ द ईयर'

मुंबई (31 अगस्त 26)। मिज़ोरम के फ़ुटबॉल खिलाड़ी लालियानज़ुआला छांगटे को साल 2026 का सर्वश्रेष्ठ भारतीय फ़ुटबॉलर चुना गया है। 29 वर्षीय चांगते हाल ही में मुंबई फ़ुटबॉल क्लब से मोहन बागान में शामिल हुए हैं। उन्हें कल रात भारतीय फ़ुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया से यह सम्‍मान मिला है। फ़ुटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित यह पुरस्कार साथी खिलाड़ियों के वोटों के आधार पर तय किया जाता है। जिसके आधार पर मिज़ो फ़ुटबॉलर लालियानज़ुआला छांगटे को 'इंडियन फ़ुटबॉलर ऑफ़ द ईयर 2026' चुना गया है।  छांगटे ने इससे पहले 2023-24 सीज़न के लिए भी यह सम्मान जीता था। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने छांगटे को बधाई दी, वहीं मिज़ोरम फ़ुटबॉल एसोसिएशन ने इस उपलब्धि को गर्व का पल बताया और कहा कि इससे मिज़ो फ़ुटबॉलरों की अगली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!