Wednesday, 30 Sep 2026

राहुल रायबरेली से बने रहेंगे सांसद, वायनाड से लड़ेंगी प्रियंका

नईदिल्ली (17 जून 24)। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि राहुल गांधी वायनाड से इस्तीफा देंगे। रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। खरगे ने प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए कहा कि लड़की हैं लड़ सकती हैं। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वायनाड से मुझे बहुत प्यार मिला है। उन्होंने रायबरेली और वायनाड का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। राहुल ने कहा कि समय-समय पर वायनाड जाता रहूंगा। रायबरेली से पुराना रिश्ता है। दोंनो जगह इमोशनल कनेक्शन है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से जीते हैं, लेकिन कानून के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। राहुल गांधी रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे और हमने फैसला किया है कि प्रियंका जी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी।' चर्चा के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाद्रा भी उपस्थित थीं। वहीं, इस फैसले के बाद प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को राहुल की कमी महसूस नहीं होने देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, 'मैं वायनाड को राहुल की कमी महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी, वायनाड में सभी को खुश करने की पूरी कोशिश करूंगी, एक अच्छी प्रतिनिधि बनूंगी।' 

बता दें कि राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में दो जगहों से चुनाव लड़ा। राहुल गांधी पहली बार 2019 में वायनाड से चुनाव लड़े और संसद पहुंचे। 2024 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने के बाद राहुल गांधी ने रायबरेली से पर्चा दाखिल किया और 390030 लाख मतो से जीते। वहीं, वायनाड से भी इस चुनाव में एक बार फिर 364422 वोटों से जीत हासिल की। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!