Wednesday, 30 Sep 2026

राष्ट्रपति ने आधी रात को आधा दर्जन से ज्यादा राज्यपालों की नियुक्ति की

नईदिल्ली (28 जुलाई 24)। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शनिवार आधी रात को कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति है। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में गुलाब चंद कटारिया को राज्यपाल बनाया गया, वह बनवारी लाल पुरोहित की जगह लेंगे। इसके अलावा संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। रमन डेका छतीसगढ़ के राज्यपाल, सीएच विजयशंकर मेघालय के राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड से हटाकर महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम और मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। के केलाशनाथन के पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!