पुरी (10 जुलाई 24)। उड़ीसा के पुरी में पुरी में रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के बीच भगवान बलभद्र की मूर्ति फिसलने से हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह घटना उस समय हुई जब मंगलवार शाम को तीनों मूर्तियों को रथ से उतारकर गुंडिचा मंदिर के अदपा मंडप में ले जाया जा रहा था। अन्य अनुष्ठान पूरे होने के बाद मूर्तियों की 'पहंडी' शुरू हुई, जहां तीनों मूर्तियों को सेवकों द्वारा धीरे-धीरे झुलाते हुए अदपा मंडप में ले जाया जा रहा था।हालांकि, जब वे भगवान बलभद्र की मूर्ति को उनके रथ, तालध्वज से उतार रहे थे, तो मूर्ति रथ, चरमाला के अस्थायी रैंप पर फिसल गई और सेवकों पर गिर गई।