Monday, 28 Sep 2026

रक्षा क्षेत्र सूचना और संचार प्रौद्योगिकी कॉन्क्लेव का उद्घाटन

नईदिल्ली (23 मई 24)। 'भारतीय दूरसंचार क्षेत्र ने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। कई भारतीय कंपनियाँ दूरसंचार उपकरणों का डिज़ाइन, निर्माण और निर्यात कर रही हैं। भारत में डिज़ाइन और निर्मित दूरसंचार उपकरण अब लगभग 70 देशों को निर्यात किए जा रहे हैं।' यह बात दूरसंचार विभाग के डिजिटल संचार आयोग की सदस्य (प्रौद्योगिकी) सुश्री मधु अरोड़ा ने नई दिल्ली में रक्षा क्षेत्र सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। रक्षा क्षेत्र सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) कॉन्क्लेव में कुल 21 कंपनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। दूरसंचार उपकरण और सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (टीईपीसी) ने दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सहयोग से कॉन्क्लेव का आयोजन किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!