Tuesday, 29 Sep 2026

मोदी फिर से PM बनते हैं तो इसका मतलब हमारा लोकतंत्र ​स्वस्थ नहीं: मनोज झा

पटना (02 मई 24)। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों ने शनिवार को एग्जिट पोल भी जारी कर दिए है। एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, राजद नेता मनोज झा ने एग्जिट पोल पर कहा कि पीएम रोजगार पर नहीं बोले ये (तेजस्वी यादव) रोजगार पर बोलते रहे। आर्थिक सामाजिक न्याय पर नहीं बोले ये उस पर बोलते रहे।

मनोज झा ने कहा कि पीएम क्या बोलें? भैंस, मंगलसूत्र, मुजरा अगर उसके बाद भी वो फिर से पीएम बनते हैं तो मुझे चिंता होगी कि मेरा लोकतंत्र उतना स्वस्थ नहीं है जितना हम सोचते हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं 4 जून का इंतजार किया जाए। एग्जिट पोल क्या होता है? बिहार के संदर्भ में हमने 2 बार देखा है, मुंह की खानी पड़ी है, 4 जून को भी वैसा ही कुछ होगा।


Tags:

Follow us

This question is not available..!