Tuesday, 29 Sep 2026

मोदी ने बिहार को ठगा: मीसा भारती का हमला

पटना (12 मई 24)। लोकसभा चुनाव के चलते बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रही हैं। इस बीच लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है।

मीसा भारती ने कहा कि उन्होंने (पीएम मोदी) सबसे ज्यादा किसी राज्य को ठगने का काम किया तो वो बिहार है। उन्होंने कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा, स्पेशल पैकेज देंगे, बिहार की बंद चीनी मिलों को खुलवा कर उसी की चीनी की चाय पियेंगे लेकिन न तो वे समय बता रहे हैं, न महीना बता रहे हैं और न ही साल बता रहे हैं। इस बात को 10 साल हो गए हैं... देश में तीन चरणों का चुनाव हो चुका है... मुझे नहीं लगता है कि यहां (बिहार) एक भी सीट NDA गठबंधन जीतने जा रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!