Wednesday, 30 Sep 2026

मोदी ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से की मुलाकात

रोम (15 जून 24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में G7 शिखर सम्मेलन से इतर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो से भी मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। हालांकि, अभी दोनों नेताओं के बीच द्वपक्षीय वार्ता नहीं हुई है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय इटली दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी मुलाकात की है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के बधाई संदेश का जवाब भी दिया था। इस जवाब में आपसी समझ और एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति सम्मान के आधार पर ओटावा के साथ सहयोग करने की नई दिल्ली की मंशा को रेखांकित किया गया था। पीएम मोदी ने कहा था कि वो 

कनाडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। भारत ने लगातार इस बात पर प्रकाश डाला है कि द्विपक्षीय संबंधों में मुख्य मुद्दा कनाडा में खालिस्तान समर्थक तत्वों को प्रदान किया गया है। इसके अलावा खालिस्तानी समर्थक गुटों की तरफ से भारतीय राजनयिकों को धमकी देने के कई मामले भी सामने आए हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!