Tuesday, 29 Sep 2026

मोदी के साथ 71 मंत्रियों की शपथ, 27 ओबीसी और 10 एससी वर्ग से

नईदिल्ली (10 जून 24)। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी के साथ-साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इन 71 मंत्रियों में से 30 से कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले और 36 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। इनमें 27 ओबीसी से हैं जबकि 10 एससी वर्ग से आते हैं। इसके साथ-साथ मोदी कैबिनेट में 18 सीनियर नेताओं को भी जगह दी गई है। दो पूर्व सीएम को भी मोदी सरकार में शामिल किया गया है। इसके साथ-साथ एनडीए सहयोगी दलों के कई सीनियर नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है। इस बार के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि, उसकी अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!