बेगुसराय (02 मई 24)। शनिवार को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री एवं बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने एग्जिट पोल पर कहा कि लोग विपक्ष के असली चेहरे को जान गए हैं और उन्होंने PM मोदी को स्वीकारा है।
गिरिराज सिंह ने कहा, 'PM मोदी की विश्वसनीयता और विपक्ष के असली चेहरे को लोग जान गए हैं... देश ने PM मोदी को स्वीकारा और 'खटाखट' 'फटाफट' करने वालों को वापस भेज दिया... बिहार में हम पिछले (लोकसभा चुनाव) नतीजे के करीब रहेंगे... यह कांग्रेस का नाटक है, वे 4 जून को भी यही कहेंगे कि EVM खराब है, ये जनता का फैसला नहीं है, ये EVM का फैसला है। उन्हें सिस्टम और देश के लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है।'
ता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद आए कई एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इन सर्वेक्षणों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता संभालने जा रहे हैं।