Monday, 28 Sep 2026

मेडिकल कॉलेज का पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार

कोलकाता (03 सितंबर 24)। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला डॉक्टर की हत्या की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई अब तक इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा मुख्य आरोपी संजय रॉय का पोलीग्राफ टेस्ट भी कर चुकी है। कोलकाता डॉक्टर रेप एंड मर्डर केस में सुप्रीम कोट भी सुनवाई कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। 

वहीं, महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए लोग अभी भी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बंगाल में प्रमुख फिल्मी हस्तियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं समेत एक विशाल रैली में भाग लेने वाले लोगों ने रातभर धरना दिया जो कि सुबह चार बजे तक चला और महिला चिकित्सक को न्याय दिलाने की मांग की। विवार को हजारों लोग विरोध मार्च में शामिल हुए और रैली के अंत में वे मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में बैठ गए। उन्होंने इस जघन्य अपराध की त्वरित जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते सुबह तक वहीं डटे रहने का संकल्प लिया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!