Tuesday, 29 Sep 2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दी राजन को बधाई

नईदिल्ली (09 मई 24)। मतदाता वोट करने मतदान केन्द्रों तक आयें, इसके लिये मतदान केन्द्रों में सभी समुचित व्यवस्थायें की जायें। 'जीरो टॉलरेन्स फॉर वायलेन्स' का पालन सुनिश्चित करें। अंतिम 48 घंटों में विशेष निगरानी करें। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चौथे चरण में मतदान वाले सभी लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में नियुक्त केन्द्रीय प्रेक्षकों से चर्चा कर मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। राजीव कुमार ने मध्यप्रदेश में तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को बधाई दी। वीसी में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं डॉ. एसएस संधू भी उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने कहा कि प्रेक्षक लगातार भ्रमण करते रहें। मतदान केन्द्र में मतदाताओं के लिये टेन्ट, पीने का पानी और ओआरएस आदि की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। मतदान बढ़ाने के लिये रिटर्निंग ऑफिसर, प्रेक्षक, स्वीप नोडल और पूरी निर्वाचन टीम सभी मिलजुलकर सामूहिक प्रयास करें। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आयोग 24*7 आपकी सहायता के लिये तैयार है। कोई भी समस्या हो तो तुरंत बतायें। आपकी समस्या का त्वरित निराकरण किया जायेगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!