Monday, 28 Sep 2026

मुंबई के 50 से अधिक अस्पतालों की बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई (19 जून 24)। मुंबई के अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई में जसलोक हॉस्पिटल, रहेजा हॉस्पिटल, सेवन हिल हॉस्पिटल, कोहिनूर हॉस्पिटल, केईएम हॉस्पिटल, जेजे हॉस्पिटल, सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल समेत 50 से अधिक अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल कर भेजे गए हैं। मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!