Monday, 28 Sep 2026

मार्शल आर्ट्स में भोपाल के 15 वर्षीय जयंत का जलवा

भोपाल (14 अप्रैल 26)। उपलब्धियां उम्र की मोहताज नहीं होतीं, और इसे सच कर दिखाया है भोपाल के 15 वर्षीय खिलाड़ी जयंत किशनानी ने। श्रीलंका में आयोजित तीसरी एशियाई रीजनल चैंपियनशिप में जयंत ने मार्शल आर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के कई देशों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबलों के बीच जयंत ने अपने कौशल और आत्मविश्वास के दम पर भारत के लिए दो पदक हासिल किए। जयंत किशनानी संत हिरदाराम नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. लाल किशनानी के पुत्र हैं। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता ने उन्हें एक उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि से भोपाल और संत हिरदाराम नगर में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और परिजनों ने जयंत को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। 



Tags:

Follow us

This question is not available..!