Tuesday, 29 Sep 2026

माता वैष्णो देवी मंदिर: टूटा 5 साल के दान का रिकॉर्ड

जम्मू (17 मार्च 25)। माता वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने इस बार दान देने के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भक्त माता के दरबार में दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 (जनवरी तक) में मंदिर को 171.90 करोड़ रुपये का दान मिला है। जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में यह दान मात्र 63.85 करोड़ रुपये था।

2024-25 में 27.7 किलोग्राम सोना और 3424 किलोग्राम चांदी दान में दी गई है, जबकि 2020-21 में 9 किलोग्राम सोना और 753 किलोग्राम चांदी चढ़ाई गई थी। जम्मू के RTI कार्यकर्ता रमन शर्मा ने श्राइन बोर्ड से दान के आंकड़ों की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में मंदिर बोर्ड ने दान की पूरी रिपोर्ट पेश की। कोरोना महामारी के दौरान मंदिर लगभग 5 महीने तक बंद रहा था। 16 अगस्त 2020 को इसे दोबारा भक्तों के लिए खोला गया था। इसके बाद से भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2012 में 1.04 करोड़ भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर रिकॉर्ड बनाया था, जबकि 2023 में 95.22 लाख श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!