Tuesday, 29 Sep 2026

महाकुंभ में AI : ट्रंप, जॉन सीना और रोनाल्डो ने किया स्नान!

प्रयागराज (15 जनवरी 25)। प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों की सख्यां में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। अमृत स्नान पर संगम में डुबकी लगाने वालों का आधिकारिक आंकड़ा सामने आया है। मकर संक्रांति के मौके पर पहले अमृत स्नान के दौरान संगम तट पर 3.50 करोड़ से अधिक लोग पहुंचे। वहीं सोशल मीडिया पर भी महाकुंभ से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं जो इस मेले पर चार चांद लगा रही हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर एआई द्वारा बनाया गया एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड, डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई रैसलर जॉन सीना और फुटबाॅलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अलावा कई हस्तियों को गंगा स्नान करते हुए दिखाया गया है। 

जारी किए गए वीडियो में कई हस्तियों को आप स्नान करते देख सकते हैं। पहली नजर में देखने पर इसे हर कोई हकीकत मान सकता है। यहां तक कि पीएम नरेंद्र मोदी को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ भी गंगा को नमन करते हुए दिखाया गया है। देखने में ऐसा प्रतीक हो रहा कि यह सब सच है। हालांकि, यह सारा कमाल एआई का है, लेकिन यह तकनीक एक बार फिर यह साबित करती है कि AI के जरिए बनाए गए वीडियो या तस्वीरें वास्तविकता से कितनी अलग हो सकती हैं और इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन होता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के नकली वीडियो के चलते लोगों को भ्रमित होने से बचने की भी जरूरत है। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का आविष्कार 1950 के दशक में हुआ था। 1956 में जॉन मैक्कार्थी ने 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' शब्द का उपयोग किया और इसे एक शोध क्षेत्र के रूप में स्थापित किया। यह अवधारणा तब से धीरे-धीरे विकसित होती रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!