Monday, 28 Sep 2026

ममता बनर्जी को बचाना भगवान के लिए भी मुश्किल: राज्यपाल

कोलकाता (06 मई 24)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने एक महिला कर्मचारी द्वारा उनके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत का मुद्दा चुनावी रैलियों में उठाने को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ओछी राजनीति कर रही हैं। यहां कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में बोस ने कहा कि वह राज्यपाल के सम्मानित पद को लेकर बनर्जी को ‘दीदीगिरी' नहीं करने देंगे।

बोस ने केरल से लौटने पर कहा, ‘ममता बनर्जी ओछी राजनीति कर रही हैं। फिर भी, मैं उन्हें बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना करूंगा, लेकिन यह भगवान के लिए भी मुश्किल है। मैं राज्यपाल के सम्मानित पद को लेकर इस दीदीगिरी को कभी स्वीकार नहीं करूंगा। मुझे बस इतना ही कहना है।' राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने शुक्रवार को राज्यपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोलकाता पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। राज्यपाल ने आरोप को ‘नौटंकी' बताते हुए कहा था कि कोई भी उन्हें ‘भ्रष्टाचार को उजागर करने और हिंसा पर नियंत्रण लगाने के उनके दृढ़ प्रयासों' से नहीं रोक पाएगा। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!