Wednesday, 30 Sep 2026

मप्र में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सीएम यादव का बड़ा ऐलान

नईदिल्ली (27 जुलाई 24)। मध्य प्रदेश में अब अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कारगिल विजय दिवस पर बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार अग्निवीर जवानों को पुलिस एवं सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने कारगिल विजय दिवस पर सुबह शौर्य स्मारक पहुंचकर कारगिल शहीदों को नमन किया था। उन्होंने कारगिल शहीदों की याद में शौर्य स्मारक में एक टैंक भी स्थापित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए गौरवशाली दिन है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज हम कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। कारगिल विजय दिवस भारतीय सैन्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, जो हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ विजय प्राप्त की थी। 2024 में हम इस ऐतिहासिक घटना की रजत जयंती मना रहे हैं। यह दिन हमारे सैनिकों के साहस, बलिदान और देशभक्ति को सम्मानित करने का अवसर है। भोपाल में भी इस अवसर पर रजत जयंती महोत्सव आयोजित किया गया। जहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!