Monday, 28 Sep 2026

मध्यप्रदेश में पर्यटन क्रांति लाएगा आईएटीओ: उप मुख्यमंत्री

भोपाल (01 सितंबर 24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनेगा। देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए तीन क्रांतियां जरूरी है। पहली हरित क्रांति, दूसरी औद्योगिक क्रांति और तीसरी पर्यटन क्रांति है। देश और मध्यप्रदेश में पर्यटन क्रांति को लाने में आईएटीओ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल आईएटीओ के 39वें अधिवेशन के समापन समारोह को होटल ताज में संबोधित कर रहें थे। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार बहुत जरूरी है। आईएटीओ के सदस्य इस अधिवेशन के माध्यम से मध्यप्रदेश के पर्यटन को करीब से जानेंगे और पर्यटकों को इसकी जानकारी देंगे। इससे निकट भविष्य में मध्यप्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आईएटीओ के सदस्य टूर और ट्रैवल ऑपरेटर से विदेशी पर्यटकों के बीच मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार करने और मध्यप्रदेश आने के लिए प्रेरित करने का आग्रह भी किया। 

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पर्यटन की दृष्टि से देश में अग्रणी राज्य बनेगा। मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के आईएटीओ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री लोधी ने आईएटीओ सदस्यों को मध्यप्रदेश की पर्यटन संबंधी विशेषताओं और पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के शासन के प्रयासों की जानकारी दी। मंत्री लोधी ने कहा कि कन्वेंशन के बाद सभी आईएटीओ सदस्यों को FAM टूर  के माध्यम से मध्यप्रदेश का भ्रमण कराया जायेगा। सभी सदस्य मध्यप्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति को करीब से जान पायेंगे। 

आईएटीओ अध्यक्ष राजीव मेहरा ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने आईएटीओ सदस्यों की तरफ से मध्यप्रदेश में अधिक संख्या में पर्यटकों को लाने का भरोसा भी दिया। आईएटीओ अध्यक्ष राजीव मेहरा ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल और राज्यमंत्री लोधी को सम्मान स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। आईएटीओ के मध्यप्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष महेंद्रप्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!