Monday, 28 Sep 2026

मतदान कक्ष का फोटो, वीडियो खींचना अपराध: के. रविकुमार

रांची (22 मई 24)। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान कक्ष का फोटो/वीडियो खींचना अपराध है। रवि कुमार ने मंगलवार को यहां निर्वाचन सदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वोटिंग कम्पाटर्मेंट का भी फोटो खींचना प्रतिबंधित है। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पांचवें चरण के मतदान के दौरान हजारीबाग के एक मतदान कक्ष में मोबाइल से एक व्यक्ति द्वारा फोटो, वीडियो लेने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराने संबंधी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पांचवें चरण में झारखंड के चतरा, कोडरमा एवं हजारीबाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 20 मई 2024 को संपन्न मतदान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव कराकर मतदान कर्मी सुरक्षित वापस पहुंच गए हैं। ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। सुरक्षा बलों का आगमन भी करीब-करीब हो चुका है। उन्होंने कहा कि पांचवें चरण का मतदान पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!