Wednesday, 30 Sep 2026

मजदूर संघ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम

भोपाल (24 जुलाई 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रवींद्र भवन सभागम में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस एवं संगठन के 70 वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह में भारतीय मजदूर संघ की स्मारिका का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. यादव, होसबोले, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री  प्रहलाद पटेल एवं अन्य अतिथियों ने किया।

होसबोले ने कहा कि मजदूरों के हितों के लिये किये गये कार्यों के लिये भारतीय मजदूर संघ का विश्व स्तर पर उल्लेखनीय योगदान रहा है। भारतीय मजदूर संघ की पहचान, त्याग, तपस्या और बलिदान है। भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष इसका अनुपम उदाहरण है, भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर हम सभी को राष्ट्र और समाज के प्रति प्रतिबद्ध होकर दायित्वों और अपनी भूमिका से राष्ट्र उत्थान के कार्यों का संकल्प करना है। संगठन की मान्यता के अनुसार सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है। हम सभी संकल्पित है कि भारत के वैभव में वृद्धि और राष्ट्र हित के लिए समर्पित रहेंगे। समारोह में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्यमय पांड्या ने कहा कि 23 जुलाई 1955 को संघ की स्थापना भोपाल में हुई थी। इसके संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी थे। आज संगठन ने श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में विशेष स्थान बनाया है। स्वागत भाषण संजय सिंह ने दिया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रवींद्र हेमते, अन्य पदाधिकारी  वी भाग्या, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पर्यटन और संस्कृति मंत्री धर्मेंद्रसिंह लोधी ,पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्नसिंह तोमर, भोपाल की महापौर मालती राय, वरिष्ठ विचारक और सहित अनेक जन-प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!