Monday, 28 Sep 2026

भारत पहुंची हॉकी टीम, नई दिल्ली में हुआ शानदार स्वागत

नईदिल्ली (10 अगस्त 24)। भारतीय हॉकी टीम का पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर शनिवार को स्वदेश लौटने पर दिल्ली हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर भारतीय खिलाड़यिों का ढोल-नगाड़ों के साथ उनके प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया, खिलाड़यिों के इंतजार में हॉकी प्रशंसक सुबह से ही हवाई अड्डे के बाहर जमा हो गए थे। हॉकी खिलाड़ी हवाई अड्डे से जैसे ही बाहर निकले तो हजारों हॉकी प्रशंसक उनकी झलक पाने के लिए पलकें बिछाए उनके इंतजार में खड़े थे। हॉकी टीम के बाहर आते ही भारत जिंदाबाद और सरपंच साहब (कप्तान हरमनप्रीत सिंह) के नारे लगा रहे थे। इसे देखकर कप्तान और टीम के सभी साथी भी काफी खुश नजर आ रहे थे।

खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी हॉकी टीम के खिलाड़यिों से भेंट की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ. मांडविया ने सभी खिलाड़यिों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डा़ॅ मांडविया ने खिलाड़यिों से कहा कि ओलंपिक खेलों में 52 साल बाद लगातार दूसरी बार पदक जीत कर आपने देश का नाम रोशन किया है, पूरे देश को आप सभी पर गर्व है। टीम के सदस्य हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने कांस्य पदकों के साथ नेशनल स्टेडियम पहुंचे और हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags:

Follow us

This question is not available..!