Monday, 28 Sep 2026

भारत-न्यूजीलैंड मैच: चंद मिनट में बुक हुए टिकट

इंदौर (04 जनवरी 26)। आगामी 18 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में होने वाले वनडे सीरीज के मैच के टिकट चंद मिनट में ही बुक हो गए। धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते हुए देखने की दीवानगी में दर्शकों ने सुबह चार बजे से ही टिकट बुक करने की तैयारी कर ली थी और साइट खुलने से पहले ही लगभग 20 हजार लोग बुकिंग के लिए तैयार थे। साइट खुली तो टिकट बुक करने में समस्या आई और चंद मिनट में सारे टिकट बुक हो गए। पवेलियन के महंगे टिकट भी पहले घंटे में ही बुक हो गए। 

स्थानीय होलकर स्टेडियम में होने वाले वनडे मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों की रोहित शर्मा और विराट को एक साथ खेलते देखने की तमन्ना के कारण टिकट को लेकर उत्साह देखने को मिला।  सुबह 5 बजे डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट और ऐप पर  टिकटों की बिक्री शुरू हुई। चंद ही मिनटों में फैंस को टिकट सोल्ड आउट दिखने लगा। यहां तक की महंगे टिकट भी एक घंटे में बिक गए। क्रिकेट प्रेमी सुबह 5 बजे के पहले ही वेबसाइट पर लॉगइन कर बैठे हुए थे। जैसे ही 5 बजे तो लोगों ने टिकटों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू की, तो उन्हें पता चला की पहले से बीस हजार लोग क्यू में है। एमपीसीए ने वनडे मैच के लिए 800 रुपए से लेकर 9 हजार तक के टिकट बिक्री के लिए रखे थे। सस्ते दामों के टिकट तो कुछ ही मिनटों में बिक गए, लेकिन 9 हजार तक के महंगे वाले टिकटों की बिक्री भी एक घंटे के भीतर हो गई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!