नईदिल्ली (28 जून 24)। बारिश के बाधा बनने के बावजूद भारतीय टीम ने टी-20 वर्ड कप के मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भारत का मुकाबला साऊथ अफ्रीका से होगा। भारत ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 172 राण का लक्ष्य दिया था, लेकिन वह इस लक्ष्य का पीछा करते हुए बुरी तरह बिखर गया और भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने तक दिए। इंग्लैंड सिर्फ 103 रन बना सका। भारत ने यह मुकाबला 68 रन से जीत लिया।