Friday, 02 Oct 2026

भारतीय पायलट के साहस पर चुप क्यों हैं राहुल: भाजपा

नईदिल्ली (02 अक्टूबर 26)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेल अवीव जा रहे 'फ्लाईदुबई' के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के सह-पायलट के कथित प्रयास को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस भरे कदम के बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बृहस्पतिवार को तंज कसा।

भाजपा ने कहा कि राहुल के लिए अब तक चुप रहने के अपने कारण हो सकते हैं, लेकिन भारतीयों की तारीफ करना उनकी आदत में नहीं है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, 'हर भारतीय ने स्मित के साहस भरे कदम की सराहना की, उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और उनकी बहादुरी के लिए उनका आभार जताया। राहुल गांधी ने स्मित के बारे में कोई 'ट्वीट' क्यों नहीं किया, यह तो वही बता सकते हैं। मैं इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहता।'

पात्रा ने कहा कि राहुल के अब तक चुप रहने के पीछे उनके अपने कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा, राहुल जो कुछ भी करते हैं या नहीं करते हैं, उसके पीछे कोई न कोई वजह होती है। तुष्टीकरण भी इसकी एक वजह है। लेकिन मैं इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। पात्रा ने कहा, 'राहुल गांधी कहां हैं? मुझे नहीं पता कि वह विदेश गए हैं या नहीं। अगर वह इसी 'टाइम जोन' में हैं, तो ('एक्स' पर पोस्ट) करेंगे। इंतजार करते हैं, हो सकता है कि वह शाम तक ट्वीट करें।' भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल ने कई बार आरोप लगाया है कि भारत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघऔर अन्य संगठनों से खतरा है। उन्होंने कहा, भारत के बारे में बुरा बोलना राहुल गांधी के स्वभाव में है, लेकिन भारतीयों की तारीफ करना उनकी आदत में नहीं है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!